Wednesday, November 25, 2026
HomePunjabमुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी की विभिन्न संस्थाओं को 3.30...

मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी की विभिन्न संस्थाओं को 3.30 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के मंजूरी पत्र सौंपे

पंजाब सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध : ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह

धूरी, 11 मई, 2026 : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक, धार्मिक, खेल और जनकल्याण कार्यों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत आज मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी की विभिन्न संस्थाओं को करीब 3.30 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता के मंजूरी पत्र सौंपे।

इस अवसर पर ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पिछले समय के दौरान विभिन्न संस्थाओं के साथ बैठकें कर उनकी मांगों और जरूरतों को गंभीरता से सुना था और अब पंजाब सरकार द्वारा उन मांगों को पूरा करते हुए वित्तीय सहायता के मंजूरी पत्र जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार समाज सेवा, खेल, स्वास्थ्य और धार्मिक संस्थाओं के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस मौके लेबर शेड फॉर सिटी कंस्ट्रक्शन लेबर यूनियन को 20 लाख रुपये, बसंत कॉलोनी धर्मशाला एंड वेलफेयर सोसायटी (रजि.) धूरी को 10 लाख रुपये, कंस्ट्रक्शन ऑफ शेड फॉर स्टेप ऑन सोसायटी को 25 लाख रुपये, कंस्ट्रक्शन ऑफ शेड फॉर सेवा समिति धूरी को 15 लाख रुपये, कंस्ट्रक्शन ऑफ शेड फॉर छठ पूजा आस्था महाप्रभ समिति को 15 लाख रुपये, बाला जी निष्काम सेवा समिति धूरी को 15 लाख रुपये तथा श्री राधा कृष्ण गीता भवन समिति धूरी को 10 लाख रुपये की ग्रांट के मंजूरी पत्र सौंपे गए।

इसी प्रकार महेश वृद्ध आश्रम धूरी को 15 लाख रुपये, श्री जैन सभा धूरी को 10 लाख रुपये, महावीर मंदिर ट्रस्ट मलेरकोटला रोड धूरी को 10 लाख रुपये, संकल्प सिद्ध माता नैना देवी एंड बाबा बालक नाथ समिति, बरनाला रोड धूरी को 15 लाख रुपये, प्रेस क्लब धूरी को 10 लाख रुपये, नेत्र बैंक समिति धूरी को 19 लाख रुपये तथा प्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय धूरी को 15 लाख रुपये की ग्रांट के मंजूरी पत्र दिए गए।

इसके अलावा जे.सी.बी. फॉर एम.सी. धूरी के लिए 35 लाख रुपये, प्राचीन शिव मंदिर समिति को 5 लाख रुपये, रोटरी क्लब धूरी को 15 लाख रुपये, मंगला आश्रम गौशाला को 20 लाख रुपये, गांधी बस्ती बाल्मीकि धर्मशाला धूरी में फ्लोरिंग और बाथरूम रेनोवेशन के लिए 7 लाख रुपये, स्पोर्ट्स डी.एस.ओ. गांव क्रिकेट, वॉलीबॉल किट्स और जिम इक्विपमेंट्स के लिए 23 लाख रुपये, सिविल अस्पताल धूरी के लिए डेंटल इक्विपमेंट और डायलिसिस मशीन खरीदने हेतु 16.50 लाख रुपये तथा बार एसोसिएशन धूरी को 4 लाख रुपये की ग्रांट के मंजूरी पत्र सौंपे गए।

इस अवसर पर एस.डी.एम. डॉ. डॉ. इस्मत विजय सिंह, सी.एम.एफ.ओ. अरविंद कुमार, रमणदीप सिंह तथा डायरेक्टर पुष्पिंदर शर्मा भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments