वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, विधायक नरेंद्र कौर भराज और ओएसडी सुखवीर सिंह की मौजूदगी में संभाला पद
सौंपी गई जिम्मेदारी पूरी मेहनत और ईमानदारी से निभाऊंगा : रछपाल सिंह भुल्लरहेड़ी
संगरूर, 27 मई 2026: युवा नेता रछपाल सिंह भुल्लरहेड़ी, जिन्हें हाल ही में सर्वसम्मति से जिला परिषद संगरूर का चेयरमैन चुना गया था, ने आज वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा,विधायक नरिंदर कौर भराज और मुख्यमंत्री के ओएसडी सुखवीर सिंह की मौजूदगी में अपना पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने रछपाल सिंह भुल्लरहेड़ी को चेयरमैन चुने जाने पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे जनसेवा की भावना से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संगरूर के विकास को और मजबूती देंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि रछपाल सिंह भुल्लरहेड़ी लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
विधायक नरेंद्र कौर भराज और ओएसडी सुखवीर सिंह ने कहा कि परमात्मा उन्हें हमेशा चढ़दी कला में रखे और लोगों की सेवा करने की शक्ति प्रदान करे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में हमेशा जनता से जुड़े नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां दी गई हैं।
चेयरमैन रछपाल सिंह भुल्लरहेड़ी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान, राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, विधायक नरेंद्र कौर भराज और ओएसडी सुखवीर सिंह का धन्यवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि वे सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।
इस मौके पर मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन राजवंत सिंह घुली, वक्फ बोर्ड सदस्य डॉ. अनवर भसौड़, फूड कमीशन सदस्य जसवीर सिंह जੱसी सेखों, जिला योजना समिति के चेयरमैन गुरमेल सिंह घराचों, ब्लॉक समिति धूरी के चेयरमैन रणजोध सिंह, ट्रक यूनियन प्रधान गगन जवंधा, चेयरमैन गुनिंदर सिंह मिंकू जवंधा, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन प्रीतम सिंह पीतू, जिला परिषद और ब्लॉक समिति के सदस्य, विभिन्न सरपंचों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।