Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaदेश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 को जींद से करेंगे की...

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 को जींद से करेंगे की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास: प्रवीन जोड़ा

फतेहाबाद, 08 जुलाई 2026 (संजीव शर्मा) : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 17 जुलाई को हरियाणा राज्य के जींद की पावन धरा से हरियाणा के कई बड़े प्रोजेक्टों की सौगात देंगे। यह बात भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीन जोड़ा ने जारी प्रैस विज्ञप्ति में कही। जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर भारत में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के तहत 17 जुलाई को प्रात: 9 बजे जींद की धरती से कई बड़े प्रोजेक्टस का लोकार्पण व शिलान्यास प्रधानमंत्री अपने कर कमलों से करेंगे। जिसमें सबसे प्रमुख जींद से सोनीपत के लिए चलने वाली देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन का लोकार्पण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह 9 बजे जींद के रेलवे स्टेशन से इस नई और पहली हाईड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी देेकर रवाना करेंगे। श्री जोड़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रहे हैं। देश की पहली पहली हाईड्रोजन ट्रेन हमारे हरियाणा को मिलना गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि इसी दिन पीएम नरेन्द्र मोदी प्रदेश के दो मैडिकल कॉलेज, जम्मू कटरा एक्सप्रैस वे के लिए हरियाणा के पोर्शन का लोकार्पण तथा सिख म्युजिम का शिलान्यास भी ऑनलाईन करेंगे। अलग अलग स्थानों में होने वाले ऑन लाईन कार्यक्रमों में प्रदेश के कई मंत्रिगण व दिग्गज नेता भाग लेंगे। वहीं जींद जिले से भारी संख्या में स्थानीय लोग भी पीएम नरेन्द्र मोदी के विचारों को सुनने पहुंचेंगे। जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने बताया कि पीएम नरेन्द्र मोदी के हरियाणा में आगमन को लेकर दिग्गज नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं व आमजन में खूब उत्साह है। उपरोक्त कार्यक्रम के संयोजक की भूमिका राज्यसभा सांसद संजय भाटिया व सहसंयोजक की भूमिका भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनियां निभाएंगे। वहीं कैनिबेट मंत्री कृष्ण बेदी, डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा सहित अनेक दिग्गज नेता भी कार्यक्रम की अगुवाई करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments