Thursday, August 27, 2026
HomePatialaपटियाला केंद्रीय जेल में कैदियों की खूनी झड़प

पटियाला केंद्रीय जेल में कैदियों की खूनी झड़प

एनडीपीएस मामले के बंदी की मौत

पटियाला, 23 जुलाई 2026 : पटियाला की केंद्रीय जेल एक बार फिर गंभीर घटना को लेकर चर्चा में है। जेल के भीतर कैदियों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक बंदी की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। मृतक की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है, जिसने इलाज के दौरान चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजय कुमार और उसके भाई विजय पर जेल के अंदर कुछ कैदियों ने हमला कर दिया था। घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अजय एनडीपीएस (NDPS) मामले में केंद्रीय जेल में बंद था। बताया जा रहा है कि उसकी अमृतसर के कुछ कैदियों के साथ पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।

पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन ही मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया था। अब अजय कुमार की मौत के बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज किया जाएगा। वहीं, घायल विजय का हाथ टूट गया है और उसका इलाज जारी है।

अजय कुमार के शव का गुरुवार को पटियाला में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जेल के भीतर हुई इस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments