Thursday, August 27, 2026
HomePunjabनई रेलवे लाइन परियोजना को मिली रफ्तार, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

नई रेलवे लाइन परियोजना को मिली रफ्तार, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

चंडीगढ़, 24 जुलाई (छत्रपाल सिंह): भानुपाली से बिलासपुर-बेरी तक बनने वाली नई ब्रॉड गेज रेलवे लाइन परियोजना को आगे बढ़ाते हुए पंजाब सरकार ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में सरकार की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके तहत रूपनगर जिले की नंगल तहसील के कुछ गांवों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी।

सरकारी नोटिफिकेशन के अनुसार, रेलवे लाइन निर्माण के लिए भानुपाली, नंगली और जिंदवाड़ी गांवों की कुल 11 कनाल 1 मरला जमीन अधिग्रहित की जानी है। यह जमीन करीब 1.38 एकड़ के बराबर है, जिसका इस्तेमाल नई रेलवे लाइन के निर्माण में किया जाएगा।

नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही सरकार ने प्रभावित जमीन पर कुछ प्रतिबंध भी लागू कर दिए हैं। अब संबंधित अधिकारियों की अनुमति के बिना इस जमीन की खरीद-बिक्री, हस्तांतरण या किसी भी तरह का लेन-देन नहीं किया जा सकेगा।

इसके अलावा, जमीन मालिकों और अन्य संबंधित पक्षों को अपनी आपत्तियां दर्ज करवाने का मौका भी दिया गया है। यदि किसी व्यक्ति को जमीन अधिग्रहण को लेकर कोई आपत्ति है तो वह नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख से 60 दिनों के भीतर एसडीएम-कम-लैंड एक्विजिशन कलेक्टर, नंगल के पास लिखित रूप में अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है।

भानुपाली-बिलासपुर-बेरी रेलवे लाइन परियोजना को क्षेत्र के प्रमुख बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों में से एक माना जा रहा है। परियोजना के पूरा होने के बाद पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बीच रेल संपर्क और बेहतर होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments