Thursday, August 27, 2026
HomePatialaघनौर चाकू कांड: आरोपी फरार, पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का दिया भरोसा

घनौर चाकू कांड: आरोपी फरार, पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का दिया भरोसा

घनौर/पटियाला, 25 जुलाई 2026 (बलजीत सरना): पटियाला जिले के घनौर क्षेत्र में एक युवक पर कथित रूप से चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक हुसनप्रीत सिंह ने आरोप लगाया है कि घटना को करीब 9-10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

हुसनप्रीत सिंह के अनुसार, वह अपनी बहन को घर छोड़कर मोटरसाइकिल से वापस लौट रहा था। इसी दौरान एक कार चालक ने तेज रफ्तार से उसकी बाइक के बेहद नजदीक से वाहन निकाला। जब उसने कार चालक को सावधानी से गाड़ी चलाने के लिए कहा तो कार सवारों ने कुछ दूरी आगे जाकर वाहन वापस मोड़ लिया।

पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद कार में सवार युवकों ने उसके साथ विवाद शुरू कर दिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में भी उसने हिम्मत नहीं छोड़ी और करीब 35 से 37 किलोमीटर तक मोटरसाइकिल चलाकर अस्पताल पहुंचा

हुसनप्रीत सिंह ने पुलिस प्रशासन से मामले में जल्द कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं, पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक पुष्टि या कार्रवाई की जानकारी का इंतजार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments