Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaमहम में खापों की महापंचायत, अश्लील और हथियारों वाले गीतों पर प्रतिबंध...

महम में खापों की महापंचायत, अश्लील और हथियारों वाले गीतों पर प्रतिबंध की मांग

महम (रोहतक), 25 जुलाई, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा में सोशल मीडिया पर बढ़ती अश्लीलता और ‘गन कल्चर’ (हथियारों के प्रदर्शन) के खिलाफ रोहतक जिले के ऐतिहासिक महम चौबीसी चबूतरे पर शनिवार को एक विशाल महापंचायत शुरू हुई। इस महापंचायत में उत्तर भारत की कई प्रमुख खापों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

8 वर्षीय अवनी ने किया महापंचायत का शुभारंभ

महापंचायत की शुरुआत 8 वर्षीय बालिका अवनी ने की। मंच से संबोधित करते हुए उसने कहा कि समाज से अश्लीलता और गंदी संस्कृति को जड़ से समाप्त करना होगा, ताकि बच्चों और युवाओं का भविष्य सुरक्षित बनाया जा सके। उसके संबोधन को उपस्थित लोगों ने सराहा।

कलाकारों और लेखकों को भी किया गया आमंत्रित

महापंचायत में हरियाणवी और बॉलीवुड कलाकारों, गायकों तथा लेखकों को भी आमंत्रित किया गया है। इनमें प्रसिद्ध हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी के पति भी शामिल हैं।

खाप प्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि पैसे की लालच में अश्लीलता और हथियारों का महिमामंडन करने वाले गीतों, वीडियो और सोशल मीडिया सामग्री का पुरजोर विरोध किया जाएगा। साथ ही सरकार से इस तरह की सामग्री पर रोक लगाने और सख्त कानून बनाने की मांग भी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments