Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabप्रधानमंत्री मोदी जी के 'मन की बात' कार्यक्रम को भाजपा भाजपा कार्यकर्ताओं...

प्रधानमंत्री मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भाजपा भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना

भट्टू कलां: 26 जुलाई, 2026 (अमनदीप सरां): भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीन जोड़ा एडवोकेट ने रविवार को भट्टू कलां स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड को भाजपा कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और गणमान्य लोगों के साथ सुना। कार्यक्रम का आयोजन बूथ नंबर 127 पर सतीश गोयल एमिनेंट पर्सन और बूथ अध्यक्ष प्रमोद गोयल के नेतृत्व में किया गया।

अध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, सामाजिक भागीदारी और राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि इस बार के एपिसोड में प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं, खिलाड़ियों और वैज्ञानिकों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए भारत की बढ़ती क्षमताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु की उपलब्धि, लॉर्ड्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत और साइंस ओलंपियाड में भारतीय विद्यार्थियों की सफलता की सराहना की। इसके साथ ही भारत की अंतरिक्ष क्षेत्र में प्रगति और हालिया सैटेलाइट लॉन्च की सफलता को देश की वैज्ञानिक ताकत का प्रतीक बताया।

उन्होंने ने कहा कि कार्यक्रम में बिजनौर के लखीवाल गांव की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की सफलता भी प्रेरणादायक रही, जिन्होंने हर्बल टी उत्पादन के माध्यम से आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश किया।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण को लेकर पारंपरिक जल स्रोतों जैसे कुओं और बावड़ियों के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किए गए पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों का भी उल्लेख किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि खेल, विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों के माध्यम से प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया है। उन्होंने नागरिकों से इन अभियानों में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जसवंत माचरा, मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन संजय सिंगला, बंसी सरपंच, महामंत्री संदीप शर्मा, गोविंद गोयल, अजय बंसल, पंकज गर्ग, राजेश सिंगल, बिंटू गर्ग, आशु सिंगल, नरेश गर्ग, आशु गोयल, सुशील गोयल, राजेश गोयल, संदीप गोयल, अर्जुन राठौर, डॉ. सर्राफ, सुनील सिंगला, विनय बंसल, दीपक गर्ग सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, बूथ कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments