पटियाला, 26 जुलाई,2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): विधायक सरदार अजीतपाल सिंह कोहली ने कहा कि शहर पटियाला के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वह आज छोटा अड़ाई माजरा में मेयर कुंदन गोगिया के साथ लगभग 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित सड़क का उद्घाटन करने के उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे।
आम आदमी पार्टी के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली जी का कहना है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के प्रत्येक शहर और गांव में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवा रही है। उन्होंने कहा कि पटियाला शहर में करोड़ों रुपये की लागत से सड़कों, गलियों, सीवरेज, पेयजल तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित परियोजनाएं युद्ध स्तर पर चल रही हैं।
मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि लोगों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है और आने वाले समय में भी यह गति इसी प्रकार जारी रहेगी।
इस अवसर पर अधिकारियों ने विधायक को आश्वासन दिया कि सभी विकास कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार तथा समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे, ताकि शहरवासियों को इनका पूरा लाभ मिल सके।
इस अवसर पर एक्सईएन नारायण दास, पार्षद हरप्रीत सिंह (वार्ड नंबर 36), जोगिंदर सिंह (प्रधान, छोटा अड़ाई माजरा), बलराम कुमार, बंटी, राजिंदर, संजू, जगतार, मनिंदर सिंह, प्रीतकमल सिंह, जग्गा तथा विजय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।






