Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaबरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी...

बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरते:विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र 27 जुलाई,2026 (संजीव शर्मा):  विश्राम कुमार मीणा ने कहा है कि बरसात के मौसम दौरान फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी रखनी जरूरी है। लापरवाही के चलते डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी बीमारी भी खतरनाक साबित हो सकती है। साफ वातावरण बेहद जरूरी है। इसलिए सभी को मिलकर सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गंदगी के कारण भी बीमारी फैलने का डर बना रहता है। हालांकि प्रशासन की ओर से सफाई की व्यवस्था की जाती है फिर भी लोगों का सहयोग हर क्षेत्र में जरूरी है।
जिले वासियों से विश्राम कुमार मीणा ने अपील करते हुए कहा है कि सभी लोगों को मिलकर बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रयास करने चाहिएं। जनजागरण बहुत कारगर होता है और लोगों को अपनी व अपने परिजनों के स्वास्थ्य के लिए आगे आना चाहिए। बरसात के मौसम में विभिन्न स्थानों पर पानी जमा हो जाता है और उसमें मच्छर पनपने लगते हैं। यह मच्छर डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी का कारण बनते हैं। इसलिए अपने आस पास पानी को एकत्रित ना होने दें। हर सप्ताह अपने कूलर आदि के पानी के टैंक को साफ करें। बीमारियों की रोकथाम के लिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। सरकार और प्रशासन लोगों की सुरक्षा में लगा रहता है। ऐसे में लोगों को भी स्वयं अपना ख्याल रखना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments