Wednesday, August 26, 2026
HomeHealth & Fitnessगर्मियों में दही खाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

गर्मियों में दही खाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

  1.  

  2. मोहाली, 27 जुलाई, 2026 (अमनदीप सरां): गर्मी का मौसम शुरू होते ही दही और लस्सी की मांग बढ़ जाती है। लोग इन्हें शरीर को ठंडक देने वाला आहार मानकर अपनी डाइट में शामिल कर लेते हैं। हालांकि, कुछ लोगों के लिए दही का अधिक या गलत तरीके से सेवन परेशानी का कारण बन सकता है। कई लोगों को दही खाने के बाद पेट फूलना, गैस, भारीपन, मुंहासे या शरीर में गर्मी महसूस होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अपने आप में नुकसानदायक नहीं है, बल्कि इसे खाने का समय और तरीका काफी महत्वपूर्ण होता है। सही मात्रा और सही तरीके से सेवन करने पर दही गर्मियों में शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दही में प्रोबायोटिक्स, कैल्शियम, प्रोटीन और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और शरीर को जरूरी पोषण देने में मदद करते हैं। लेकिन हर व्यक्ति के शरीर की प्रकृति अलग होती है, इसलिए कुछ लोगों को दही खाने के बाद गैस, अपच या त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    दही खाने का सही तरीका

    • लस्सी के रूप में करें सेवन: दही में पानी मिलाकर अच्छी तरह फेंटकर उसमें थोड़ा नमक और भुना जीरा डालकर पीना आसान पाचन में मदद कर सकता है। दोपहर के भोजन के साथ लस्सी लेना बेहतर माना जाता है।
    • मीठी लस्सी में रखें सावधानी: ज्यादा चीनी वाली लस्सी वजन बढ़ाने और सुस्ती का कारण बन सकती है, इसलिए कम चीनी का इस्तेमाल करना बेहतर है।
    • बहुत ठंडा दही खाने से बचें: फ्रिज से निकालते ही दही खाने की बजाय उसे कुछ समय सामान्य तापमान पर रखने के बाद खाना बेहतर हो सकता है।

    रात में दही खाने से बचें

    कई लोगों को रात में दही खाने से गले में परेशानी, कफ या पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। खासकर जिन लोगों को सर्दी-जुकाम की शिकायत रहती है, उन्हें रात में दही खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

    दोपहर में दही खाना फायदेमंद

    दोपहर का समय दही खाने के लिए बेहतर माना जाता है, क्योंकि इस समय पाचन प्रक्रिया अधिक सक्रिय रहती है। गर्मियों में दही या लस्सी का सेवन शरीर को राहत दे सकता है, लेकिन इसे अपनी शारीरिक जरूरत और सहनशीलता के अनुसार ही लेना चाहिए।सही मात्रा और सही तरीके से खाया गया दही गर्म मौसम में स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments