Thursday, August 27, 2026
HomePunjabअबोहर के कई स्कूलों को बम धमकी से हड़कंप, पुलिस जांच में...

अबोहर के कई स्कूलों को बम धमकी से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

अबोहर, 29 जुलाई,2026 (विशाल गुप्ता): अबोहर के कई प्रमुख स्कूलों को आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद निजी स्कूलों, जिनमें असंप्शन कॉन्वेंट स्कूल और डीएवी स्कूल शामिल हैं, को एहतियात के तौर पर तुरंत खाली करवा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, धमकी भरा ईमेल सुबह करीब 8:51 बजे प्राप्त हुआ, जिसमें दोपहर 1:30 बजे का समय बताकर स्कूलों को निशाना बनाने की बात कही गई थी। ईमेल मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस और संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई स्कूलों ने छुट्टी घोषित कर दी और विद्यार्थियों को घर भेज दिया गया। अभिभावकों को भी स्थिति की जानकारी दी गई। पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल स्मिता शर्मा ने बताया कि सुबह 8:51 बजे स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला था। इसके बाद उन्होंने स्कूल प्रबंधन, सिटी-2 पुलिस और एसडीएम को तुरंत सूचित किया। अधिकारियों के निर्देश पर स्कूल को पूरे दिन के लिए बंद कर दिया गया और अभिभावकों को भी जानकारी दे दी गई।

फिलहाल पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और धमकी की सत्यता की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments