Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabसिरहिंद रोड पर भीषण सड़क हादसा

सिरहिंद रोड पर भीषण सड़क हादसा

30 जुलाई,2026 (दीपक दत्ता): सिरहिंद सडक पर स्थापित गांव पीर जैन के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चंडीगढ़ की ओर से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटर ट्रक के नीचे जा फंसा और कुछ ही देर में उसमें आग लग गई।

देखते ही देखते आग ने ट्रक और स्कूटर दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में स्कूटर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय मनदीप सिंह निवासी गांव कोटला बजवाड़ा और 25 वर्षीय पूजा निवासी गांव मानूपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मनदीप सिंह लकड़ी का काम करते थे। घटना की सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस की रोड सेफ्टी फोर्स और थाना बडाली आला सिंह की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया और सड़क पर प्रभावित यातायात को दोबारा सुचारू किया गया।

पुलिस के अनुसार, हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments