Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabअतिरिक्त उपायुक्त ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की

अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता की

फतेहगढ़ साहिब, 30 जुलाई,2026 (गुरप्रीत सिंह): फतेहगढ़ साहिब में अतिरिक्त उपायुक्त (ए.डी.सी) श्रीमती अमरवीर कौर भुल्लर की अध्यक्षता में जिला प्रशासनिक परिसर में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार और सर्वोच्च न्यायालय एवं सरकार के निर्देशों के प्रभावी पालन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक के दौरान सुप्रीम कोर्ट में लंबित विभिन्न रिट याचिकाओं के संबंध में जिला स्तर पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। विशेष रूप से सड़कों पर आवारा पशुओं की आवाजाही, बेसहारा पशुओं के प्रबंधन तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम से संबंधित निर्देशों के अनुपालन पर संबंधित विभागों से रिपोर्ट प्राप्त की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने प्रधानमंत्री राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस योजना के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए, ताकि योजना का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाया जा सके।

बैठक में ई-डी.ए.आर (इलेक्ट्रॉनिक डिटेल्ड एक्सीडेंट रिपोर्ट) पोर्टल पर सड़क दुर्घटनाओं की समय पर एंट्री, राहवीर योजना, फरिश्ते योजना तथा सड़क सुरक्षा मित्र योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने जिला सूचना अधिकारी को निर्देश दिए कि इन सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी जिला वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाए।

एडीसी अमरवीर कौर भुल्लर ने अधिकारियों को हिट एंड रन मामलों में प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने, ट्रैफिक नियमों के पालन को सख्ती से लागू करने, स्कूलों और कॉलेजों में सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम बढ़ाने तथा दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट की पहचान कर उनका शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

उन्होंने संबंधित विभागों से कहा कि सड़कों पर आवश्यक साइन बोर्ड, रोड मार्किंग, स्पीड कंट्रोल उपाय और अन्य सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को जन आंदोलन बनाने के लिए सभी विभाग मिलकर काम करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर बहुमूल्य मानव जीवन को बचाया जा सके।

बैठक में एस.डी.एम फतेहगढ़ साहिब करुण गुप्ता, एसडीएम खमाणों अरविंद गुप्ता, एस.डी.एम बस्सी पठाना दीपजोत कौर, रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी नमन मड़कन, डीएसपी इंद्रप्रीत सिंह, डीडीपीओ जसप्रीत कौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments