Thursday, August 27, 2026
HomePunjabविधायक भराज ने झनेड़ी और भवानीगढ़ में सुनी जन समस्याएं

विधायक भराज ने झनेड़ी और भवानीगढ़ में सुनी जन समस्याएं

विधायक नरिंदर कौर भराज ने झनेड़ी और भवानीगढ़ में सुनी लोगों की समस्याएं, विकास कार्यों को गति देने का दिया भरोसा

भवानीगढ़, 31 जुलाई,2026 (शहीद-ए-आज़म) संगरूर विधानसभा क्षेत्र की विधायक नरिंदर कौर भराज ने गांव झनेड़ी और भवानीगढ़ के वार्ड नंबर 5 व 12 में जन मिलनी कार्यक्रम आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें और गति देने का आश्वासन दिया। विधायक भराज ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गांवों और शहरी क्षेत्रों के संतुलित एवं सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना और विकास कार्यों को लोगों की जरूरतों के अनुसार पूरा करना है।

इस अवसर पर विधायक ने गांव झनेड़ी के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए सार्वजनिक शेड के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस शेड के निर्माण से गांव में सामाजिक, धार्मिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा विधायक ने करीब 17 लाख रुपये की लागत से स्टेडियम और धार्मिक स्थलों को जाने वाले रास्ते को इंटरलॉक टाइलों से पक्का करने के विकास कार्यों की शुरुआत भी करवाई। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांव की बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा।

जन मिलनी के दौरान विधायक भराज ने लोगों की समस्याओं और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के घर-द्वार तक विकास और बेहतर सेवाएं पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है और हर जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। इस मौके पर प्रधान अवतार तारी, एमसी राज नफकिया, एमसी जम्मू लालका, एमसी लखवीर विक्की, लखविंदर लख्खा, जगसीर सिंह झनेड़ी, जसप्रीत घाबदा, बीटा प्रधान, सुखदेव सिंह, गुरमीत सिंह, गुरप्रीत बाबा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments