Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaहरियाणा खेलों में बना देश की पहचान: विपुल गोयल

हरियाणा खेलों में बना देश की पहचान: विपुल गोयल

हरियाणा, 2 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि राज्य को पहले जवानों और किसानों के प्रदेश के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब खेल और खिलाड़ियों की उपलब्धियों के कारण भी हरियाणा की अलग पहचान बनी है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित स्पोर्ट्स फिटनेस एंड इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपो में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने हरियाणा पवेलियन का दौरा किया और अधिकारियों, कोचों व खिलाड़ियों से बातचीत की। मंत्री जी ने कहा कि हरियाणा का क्षेत्रफल देश का केवल करीब 2 प्रतिशत है, लेकिन खेलों में पदक जीतने के मामले में प्रदेश अग्रणी है। इसके पीछे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनाई गई खेल नीति और खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाओं का महत्वपूर्ण योगदान है।

मंत्री जी  ने कहा कि राज्य सरकार ने खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल माहौल तैयार किया है। स्टेडियम निर्माण, खेल उपकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर और पुरस्कारों के माध्यम से खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। विपुल गोयल ने खिलाड़ियों से अपील की कि वे अपना पूरा ध्यान खेल पर केंद्रित करें और पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि सरकार हर कदम पर खिलाड़ियों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर खेल विभाग के अधिकारी, कोच और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments