Wednesday, August 26, 2026
HomeEntertainmentजापान व्लॉग वायरल, दिलजीत दोसांझ की वेडिंग रिंग वाली बात से मची...

जापान व्लॉग वायरल, दिलजीत दोसांझ की वेडिंग रिंग वाली बात से मची हलचल

3 अगस्त,2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ एक बार फिर चर्चा में हैं। यूरोप टूर से पहले इन दिनों दिलजीत जापान घूम रहे हैं, जहां उनके मजेदार व्लॉग्स फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं। जापान पहुंचते ही दिलजीत ने वहां की साफ-सफाई की जमकर तारीफ की। अपने वीडियो में वह मजाकिया अंदाज में सड़क पर कूड़ेदान ढूंढते नजर आए। उन्होंने दिखाया कि जापान की सड़कों पर सफाई का स्तर इतना शानदार है कि कहीं भी कचरा दिखाई नहीं देता।

उनके व्लॉग का सबसे ज्यादा चर्चा वाला पल तब आया जब दिलजीत एक जगह जाकर रिंग बनवाते दिखे। रिंग के बारे में बात करते हुए उन्होंने मजाक में कहा, “लो भाई, मैं अपनी शादी की रिंग बनवाने आ गया।”

दिलजीत के इस मजेदार अंदाज के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चाएं तेज हो गईं कि क्या वह सच में शादी की तैयारी कर रहे हैं या यह सिर्फ उनका मजाकिया अंदाज था। हालांकि, इस बारे में दिलजीत की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

यूरोप टूर 

जापान ट्रिप के बाद दिलजीत अब अपने यूरोप टूर की तैयारी में जुटे हैं। उनका टूर 21 अगस्त से बर्लिन में शुरू होगा। इसके बाद वह डबलिन, पेरिस, वियना, मिलान, एम्स्टर्डम और लंदन जैसे बड़े शहरों में लाइव परफॉर्मेंस देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments