लुधियाना, 3 अगस्त,2026 (जगमेल सिंह ढिल्ले): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हाईकमान की ओर से रजनीश धीमान को पंजाब प्रदेश का महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में विधानसभा आत्मा नगर से मुकेश साहनी अपनी टीम के साथ रजनीश धीमान के निवास स्थान पहुंचे और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर मुकेश साहनी और उनकी टीम ने रजनीश धीमान का मुंह मीठा करवाकर खुशी जाहिर की। मुलाकात के दौरान पार्टी संगठन को और मजबूत करने तथा पंजाब के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में नरेंद्र मल्ही, डॉ. निर्मल नैयर, सुरिंदर कौशल, नवल जैन, श्विजे बियाला, रमेश पांडे, निशांत डावर, राज कुमार छाबड़ा, मुकेश चोपड़ा, मनु जैन, विनय मित्तल सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।






