Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabसंगरूर बाजारों के विकास के लिए 2 करोड़ रुपये मंजूर

संगरूर बाजारों के विकास के लिए 2 करोड़ रुपये मंजूर

संगरूर, 4 अगस्त,2026 (गुरप्रीत सिंह): संगरूर के चेयरमैन, ट्रेड विंग/कमिश्रण अरुण जिंदल ने पंजाब सरकार द्वारा व्यापारिक बाजारों के समग्र विकास के लिए जारी विशेष फंड के तहत संगरूर जिले को 2 करोड़ रुपये की मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा तथा पंजाब स्टेट ट्रेडर्स आयोग के उपाध्यक्ष अनिल ठाकुर का आभार व्यक्त किया।

चेयरमैन, ट्रेड विंग/कमिश्रण ने कहा कि यह राशि बाजारों में सड़कों और गलियों की मरम्मत, ड्रेनेज व्यवस्था, आधुनिक सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण, बिजली व्यवस्था में सुधार, सफाई, पार्किंग तथा अन्य जनसुविधाओं के विकास पर खर्च की जाएगी। इससे व्यापारियों के साथ-साथ खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पहली बार व्यापारिक बाजारों के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए जिला स्तर पर विशेष फंड उपलब्ध कराया है, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही विधानसभा, जिला और राज्य स्तर पर ट्रेडर्स आयोग का गठन कर व्यापारियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई गई है।

जिंदल ने कहा कि जिला ट्रेडर्स आयोग लगातार व्यापारियों और मार्केट एसोसिएशनों से संपर्क कर उनकी समस्याओं और सुझावों को राज्य ट्रेडर्स आयोग तक पहुंचा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस विशेष फंड से संगरूर के बाजारों का बुनियादी ढांचा मजबूत होगा, व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी और जिले की आर्थिक प्रगति को नई गति मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments