संगरूर, 4 अगस्त,2026 (बलजीत सरनां): मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आशीर्वाद योजना के तहत पंजाब सरकार ने संगरूर जिले की 254 जरूरतमंद बेटियों के विवाह के लिए करीब 1.30 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की है।
डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर ने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग की 160 लाभार्थियों को फरवरी और मार्च 2026 की अवधि के लिए 81.06 लाख रुपये प्रदान किए गए हैं। वहीं, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की 94 बेटियों के लिए 48 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत पात्र परिवारों की बेटियों के विवाह पर 51,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि जरूरतमंद परिवारों को राहत मिल सके। जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी सुखसागर सिंह ने बताया कि स्वीकृत राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा रही है






