Wednesday, August 26, 2026
HomeWorld Newsकैनेडा में 333 किलो कोकीन केस में भारतीय ट्रक ड्राइवर बरी

कैनेडा में 333 किलो कोकीन केस में भारतीय ट्रक ड्राइवर बरी

कैनेडा,4अगस्त,2026 (जतिंदर गर्ग): कैनेडा की ओंटारियो सुपीरियर कोर्ट ने ब्रैम्पटन निवासी ट्रक ड्राइवर रविंदर बीर सिंह को 333 किलोग्राम कोकीन तस्करी मामले में सभी आरोपों से बरी कर दिया है। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित करने में नाकाम रहा कि सिंह को ट्रक में छिपाई गई नशीली दवाओं की जानकारी थी। मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस मार्क पोलैंड ने अपने फैसले में कहा कि केवल बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद होने से यह साबित नहीं होता कि ड्राइवर इसकी साजिश में शामिल था। कोर्ट ने यह भी माना कि तस्करी में कई बार ऐसे ड्राइवरों का इस्तेमाल किया जाता है, जिन्हें सामान की वास्तविक जानकारी नहीं होती।

रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2025 में ब्लू वॉटर ब्रिज पर जांच के दौरान सिंह के ट्रक से 281 कोकीन पैकेट बरामद हुए थे, जिनका कुल वजन पैकिंग सहित 333 किलो था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि ट्रक लोड होने के बाद कई घंटे तक दूसरे लोगों के नियंत्रण में था और सिंह को छिपाई गई कोकीन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जांच में उनके फिंगरप्रिंट या मोबाइल से भी कोई संदिग्ध सबूत नहीं मिला।

फैसला आने के बाद रविंदर सिंह ने कहा कि उन्हें खुशी है कि सच्चाई सामने आई। उनके वकील गुरुवीर संघा ने भी कहा कि उन्हें शुरू से अपने मुवक्किल की बेगुनाही पर भरोसा था। वहीं सरकारी पक्ष ने कहा है कि फैसले की समीक्षा के बाद अपील करने पर विचार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments