Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaराष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के लिए कुरुक्षेत्र में शिक्षकों को दिया गया...

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के लिए कुरुक्षेत्र में शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

कुरुक्षेत्र, 5 अगस्त,2026(संजीव शर्मा): अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राजकीय बहु-तकनीकी संस्थान उमरी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों, अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा सामाजिक उत्तरदायित्व से परिचित कराते हुए उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करना रहा।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात समाजसेवी, शिक्षाविद्, दार्शनिक एवं कुरुक्षेत्र स्थित मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. प्रकाश मिश्रा उपस्थित रहे। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों, राष्ट्र सेवा, चरित्र निर्माण तथा सकारात्मक सोच के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायी, संवेदनशील एवं श्रेष्ठ नागरिक का निर्माण करना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से ज्ञान के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं, अनुशासन, सेवा-भाव एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रेडक्रॉस कुरुक्षेत्र के सचिव रमेश चौधरी ने विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व, सडक़ सुरक्षा नियमों के पालन, स्वस्थ जीवनशैली तथा बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नियमित व्यायाम, संतुलित आहार एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने पर बल देते हुए विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं सफल जीवन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हृदयाघात (हार्ट अटैक) जैसी आपातकालीन स्थिति में समय रहते सी.पी.आर. देकर किसी व्यक्ति का जीवन बचाने की विधि का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया तथा विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त उन्होंने नशा-मुक्त जीवन, अनुशासन, समय की पाबंदी, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा कठोर परिश्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सकारात्मक दृष्टिकोण एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
इस अवसर पर संस्थान के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. लाभ सिंह  ने मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि छात्र अभिप्रेरण कार्यक्रम नवप्रवेशित विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से संस्थान की सभी शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष अर्चना शर्मा, कंवल सचदेवा, हरविंदर सैनी, राजीव कुमार, देवव्रत व प्रियंका नैन ने अतिथियों को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा सभी विद्यार्थियों ने प्रेरणादायी सत्र से प्राप्त सीख को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के संकाय सदस्यों द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments