5 अगस्त,2026 (शहीद-ए-आज़म):आज के राशिफल के माध्यम से जाने आपकी दिनचर्या के बारे में।
मेष राशि
आज आपको हर निर्णय सोच-समझकर लेने की आवश्यकता है। जल्दबाजी से किए गए कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। विरोधियों की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी आपको हर स्थिति से बाहर निकाल लेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा और कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम भी बन सकता है। बातचीत के दौरान संयमित भाषा का प्रयोग करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है।
वृषभ राशि
आज शांत स्वभाव बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी भी प्रकार के विवाद से दूरी रखें। लंबे समय से रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से राहत मिलेगी। परिवार में किसी बड़े निर्णय, जैसे वाहन खरीदने, पर चर्चा हो सकती है। पुराने वादे निभाने का अवसर मिलेगा। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के नए रास्ते खुल सकते हैं, वहीं अविवाहित लोगों के जीवन में प्रेम संबंध बनने की संभावना है।
मिथुन राशि
आर्थिक मामलों में आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं। हालांकि किसी के प्रभाव में आकर बड़ा फैसला लेने से बचें। विदेश से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिल सकती है। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ें, अन्यथा परिवार में नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क राशि
आज आपकी आय में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी से बचें, क्योंकि छोटी सी गलती परेशानी बढ़ा सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति मिलेगी। व्यापारिक यात्रा लाभदायक साबित हो सकती है। यदि कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें अधिक प्रयास करने होंगे।
सिंह राशि
आज का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है। परिवार और मित्रों के साथ यादगार समय बिताने का अवसर मिलेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले पूरी योजना बना लें। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा से जुड़ी इच्छाएं पूरी होने के संकेत हैं।
कन्या राशि
आलस्य छोड़कर पूरे आत्मविश्वास के साथ काम करने का समय है। आपकी मधुर वाणी लोगों को प्रभावित करेगी और रुके हुए कार्य आगे बढ़ेंगे। अफवाहों पर विश्वास करने से बचें। परिवार की जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें। भाई-बहनों के सहयोग से किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है। जोखिम वाले कार्यों से दूरी बनाए रखें।
तुला राशि
आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और खर्च भी अपेक्षा से अधिक रह सकते हैं। संतान से जुड़ी किसी बात को लेकर चिंता बनी रह सकती है। एक साथ कई काम आने से व्यस्तता बढ़ेगी। जीवनशैली में सुधार के लिए नई खरीदारी कर सकते हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मी से विवाद की स्थिति बनने से बचें। यात्रा के दौरान कोई उपयोगी जानकारी मिल सकती है।
वृश्चिक राशि
भाग्य आज आपके पक्ष में रहेगा। नौकरी करने वालों को उनके अच्छे प्रदर्शन का लाभ मिल सकता है और पदोन्नति के संकेत हैं। समय का सही उपयोग सफलता दिलाएगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सकारात्मक समाचार मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे।
धनु राशि
आज वरिष्ठों का मार्गदर्शन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपके निर्णयों की लोग सराहना करेंगे। ऊर्जा और उत्साह के साथ आप अपने काम समय पर पूरा करेंगे। मन को भटकने से बचाएं और लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें। संतान की संगति पर नजर रखें। विवाह संबंधी किसी समस्या का समाधान मित्र की सहायता से मिल सकता है।
मकर राशि
आज आपको किसी दूर रहने वाले व्यक्ति से शुभ समाचार मिल सकता है। लंबे समय से अधूरे कार्य पूरे होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद आपकी उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा। करियर में आ रही बाधाएं धीरे-धीरे दूर होंगी।
कुंभ राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कई नई सीख भी देगा। व्यापार में तकनीकी कारणों से थोड़ी परेशानी आ सकती है। काम का दबाव रहेगा, लेकिन टीम का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों का मार्गदर्शन लाभ पहुंचाएगा। कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी। परिवार का साथ आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा।
मीन राशि
आपकी मेहनत और समर्पण आज सफलता दिला सकते हैं। नए अवसर मिलने के योग हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी नए कार्य की शुरुआत शुभ परिणाम दे सकती है। विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी काम में लापरवाही से बचें।






