Wednesday, August 26, 2026
HomePatialaपटियाला के गांव जस्सोवाल और हिरदापुर में दिखाई गई श्री गुरु रविदास...

पटियाला के गांव जस्सोवाल और हिरदापुर में दिखाई गई श्री गुरु रविदास जी महाराज की विशेष डॉक्यूमेंट्री

पटियाला, 7 अगस्त,2026 (संजीव सिंगला): पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष डॉक्यूमेंट्री अभियान के तहत पटियाला जिले के विभिन्न गांवों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। पटियाला के गांव जस्सोवाल और हिरदापुर में बड़ी संख्या में लोगों ने इस डॉक्यूमेंट्री का लाभ उठाया।

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में तैयार की गई यह डॉक्यूमेंट्री श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, दर्शन और उनके समानता, सामाजिक न्याय, प्रभु भक्ति तथा सर्व-साझीवालता (आपसी भाईचारे) के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। इस अभियान के तहत जिले के प्रत्येक गांव में यह डॉक्यूमेंट्री दिखाई जा रही है, ताकि विशेष रूप से युवा पीढ़ी गुरु साहिब की शिक्षाओं और आदर्शों से परिचित हो सके।

डॉक्यूमेंट्री देखने के बाद गांववासियों ने पंजाब सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह श्री गुरु रविदास जी महाराज को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब का समानता, भाईचारे और भेदभाव रहित समाज का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। ऐसी पहलें नई पीढ़ी को उनके आदर्शों और शिक्षाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

इस अवसर पर गांवों के पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी, धार्मिक हस्तियां और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments