Wednesday, August 26, 2026
HomeArticleतापघात के लक्षण और तुरंत किए जाने वाले उपाय

तापघात के लक्षण और तुरंत किए जाने वाले उपाय

7 अगस्त,2026 (काजल): तापघात जिसे लू लगना या हीट स्ट्रोक भी कहते हैं, एक गंभीर स्थिति है। यह तब होती है जब शरीर का तापमान बहुत बढ़ जाता है, आमतौर पर 104°F (40°C) या इससे अधिक। यह तेज धूप या गर्मी में ज्यादा देर रहने से होता है। इसमें तुरंत डॉक्टर की मदद चाहिए।

तापघात एक आपातकालीन स्थिति है। पीड़ित व्यक्ति को तुरंत छांव या ठंडी जगह पर ले जाएं, तंग कपड़े ढीले करें, और ठंडे पानी या गीले तौलिए से शरीर पोंछकर तापमान घटाएं। होश होने पर ओ.आर.एस या पानी पिलाएं।

यदि व्यक्ति पूरी तरह होश में है, तो उसे ओ.आर.एस, नींबू पानी या नमक-चीनी का घोल भी दे सकते है। अगर पीड़ित व्यक्ति बेहोश है, उल्टियां कर रहा है या भ्रम में है, तो उसे मुंह से कुछ भी खाने-पीने न दें। तापघात जानलेवा हो सकता है, इसलिए बिना देर किए एम्बुलेंस या चिकित्सक को बुलाएं। स्थिति में सुधार न होने तक व्यक्ति को अकेला बिल्कुल न छोड़ें और लगातार शरीर का तापमान जांचते रहें

तापघात के लक्षण क्या होते है।

  • तेज सिरदर्द और चक्कर आना
  • उलटी या जी मिचलाना
  • शरीर का तापमान 104°F से ज्यादा होना
  • भ्रम या बेहोशी होना
  • तेज दिल की धड़कन और सांस फूलना

तापघात होने पर बचाव एंव उपाय

  • दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
  • धूप में निकलने से बचें, खासकर दोपहर के समय
  • हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनें
  • नींबू पानी, ओ.आर.एस या छाछ का सेवन करें
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments