Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaकुरुक्षेत्र की तिरंगा यात्रा में तमाम धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं की होगी...

कुरुक्षेत्र की तिरंगा यात्रा में तमाम धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं की होगी भागीदारी : अमन कुमार

कुरुक्षेत्र, 9 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): एस.डी.एम अमन कुमार ने कहा कि कुरुक्षेत्र में 10 अगस्त को राज्य स्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचेंगे। इस तिरंगा यात्रा को सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के साथ-साथ आम नागरिकों की भागीदारी से ऐतिहासिक और यादगार  बनाया जाएगा। इतना ही नहीं 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत चलने वाले कार्यक्रमों में भी संस्थाओं की भागीदारी अहम रहेगी।
एसडीएम अमन कुमार रविवार को नए लघु सचिवालय में स्थित उपमंडल कार्यालय में शहर की सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। एसडीएम ने संस्थाओं के प्रतिनिधियों से 17 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देने और अपील करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम में संस्थाएं अपने-अपने संस्थानों को तिरंगी लाइटों और तिरंगे कपड़े से सजाए, आरडब्ल्यूए और संस्थाएं अपने-अपने क्षेत्र में आम नागरिकों के साथ मिलकर तिरंगा यात्राएं, साइकिल रैली, बाइक रैली आदि कार्यक्रमों का आयोजन करें। इस प्रकार से इस अभियान के साथ आम नागरिक का झुड़ाव संभव हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तिरंगा यात्रा में सायं 4 बजे मुख्यतिथि के रूप में पहुंचेंगे। यह तिरंगा यात्रा सेक्टर-2 पूजा मॉडल स्कूल के सामने से शुरू होगी। यह यात्रा पुलिस लाइन, नए बस स्टैंड के ऊपर से होते हुए द्रोणाचार्य स्टेडियम के ऊपर से होते हुए शहीदी स्मारक लघु सचिवालय पर संपन्न होगी। इस रूट पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों को रूट और लघु सचिवालय के आस पास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटियां भी लगा दी गई हैं।


इस मौके पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह, केएल बटला, हरिओम परिवाजक सहित सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments