11 अगस्त 2026 (गुरप्रीत सिंह): चंडीगढ़ में चार स्कूलों को बम धमाके की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरी ई-मेल सामने आने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए संबंधित स्कूलों में सुरक्षा जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा स्कूलों के अंदर और आसपास के इलाकों की भी बारीकी से तलाशी ली गई। जांच के दौरान किसी भी स्कूल से बम या कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, धमकी भरी ई-मेल कर्मल कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर-9, सेंट जॉन्स हाई स्कूल, सेक्टर-26, सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-26 और सेंट स्टीफंस स्कूल, सेक्टर-45B से संबंधित थी। पुलिस अब धमकी भरी ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है। ई-मेल कहां से भेजी गई और इसके पीछे कौन है, इसका पता लगाने के लिए तकनीकी जांच भी की जा रही है।
चंडीगढ़ में इस तरह की धमकियां पहले भी मिल चुकी हैं। जनवरी 2026 में भी कई स्कूलों को बम धमकी वाली ई-मेल मिलने के बाद बड़े स्तर पर सुरक्षा जांच की गई थी।






