Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaस्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विद्यार्थियों ने की रिहर्सल

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विद्यार्थियों ने की रिहर्सल

कुरुक्षेत्र 12 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पिपली पुलिस लाइन में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्कूल विद्यार्थी जमकर रिहर्सल कर रहे है। रिहर्सल के दौरान पुलिस के जवानों और एनसीसी के विद्यार्थियों ने पिपली पुलिस लाइन के प्रांगण में परेड की रिहर्सल की और शिक्षा विभाग की तरफ से विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थियों न पी.टी. शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के निर्देशानुसार विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रमों पीटी शो और परेड की रिहर्सल कर रहे है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments