15 अगस्त,2026 (विशाल गुप्ता): स्वतंत्रता दिवस के मौके पर BSNL ने ग्राहकों के लिए कई नई घोषणाएं की हैं। कंपनी ने ₹1 में 24 दिन की वैधता वाला SIM (सिम) ऑफर पेश किया है। इसमें रोजाना 1जी.बी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS (एस.एम.एस) की सुविधा बताई गई है।
बी.एस.एन.एल ने 2,399 का सालाना प्लान भी लॉन्च किया है, जिसकी वैधता 412 दिन और रोजाना 2 जी.बी. डेटा मिलेगा। इसके अलावा टैंगो टी.वी.के जरिए मोबाइल पर 500 से अधिक लाइव टीवी चैनल मुफ्त देखने की सुविधा का ऐलान किया गया है।
कंपनी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश की 3,615 ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ने का लक्ष्य है। इसके लिए करीब ₹2,000 करोड़ खर्च किए जाएंगे। सरकार की मंजूरी के बाद राज्य में अगले छह महीनों के भीतर 5G सेवा शुरू करने की भी योजना है।






