Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaसंविधान के प्रति आस्था ने भारत को विश्व के सबसे बड़े और...

संविधान के प्रति आस्था ने भारत को विश्व के सबसे बड़े और सशक्त लोकतंत्र रूप में किया स्थापित:सुभाष कलसाना

शाहाबाद,15 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक के चेयरमैन सुभाष कलसाना ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के समय अनेक लोगों को यह संदेह था कि इतनी विशाल विविधताओं वाला भारत लोकतंत्र के रूप में लंबे समय तक टिक पाएगा या नहीं। लेकिन आज लगभग आठ दशकों की हमारी लोकतांत्रिक यात्रा ने उन सभी आशंकाओं को गलत साबित कर दिया है। 140 करोड़ से अधिक भारतीयों ने विविधता में एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के प्रति अपनी अटूट आस्था के बल पर भारत को विश्व के सबसे बड़े और सशक्त लोकतंत्र के रूप में स्थापित किया है।


हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक के चेयरमैन सुभाष कलसाना शनिवार को शाहबाद अनाज मंडी के प्रांगण उपमंडल स्तर के स्वतंत्रता दिवस समारोह पर उपमंडल वासियों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले एचएससीएआरडीबी के चेयरमैन सुभाष कलसाना ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके उपरांत चेयरमैन सुभाष कलसाना ने स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के परिजनों को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उपमंडल वासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा आज देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राज्यों में शामिल है। राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद यानी जीएसडीपी वर्ष 2026-27 में लगभग 15.18 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। यह आर्थिक प्रगति कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र-तीनों के संतुलित विकास का परिणाम है।


उन्होंने कहा कि सरकार के लिए विकास का अर्थ केवल आर्थिक वृद्धि नहीं है। विकास तभी सार्थक है, जब उसका लाभ गरीब, किसान, महिला, युवा और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के चार प्रमुख स्तंभ बताए है, जिनमें युवा, अन्नदाता, नारी शक्ति और आमजन है। हरियाणा सरकार इन चारों स्तंभों को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सामाजिक न्याय सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों तथा समाज के अन्य वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए है। सरकार ने उद्योगों के लिए कारोबारी वातावरण को सरल बनाया है। प्रमाण-पत्र, लाइसेंस और अनुमतियों से जुड़ी अनेक प्रक्रियाओं को सरल एवं पारदर्शी बनाया गया है। निवेशकों के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया जा रहा है ताकि उद्योगों को बढ़ावा मिले और प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो।

इस कार्यक्रम की परेड में पुलिस विभाग की टुकड़ी, एनसीसी में एमएन कालेज शाहबाद, आर्य कन्या महाविद्यालय शाहबाद, पीएमश्री जीएसएसएस स्कूल खरींडवा, एनएसएस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद तथा बैंड गीता विद्या मंदिर शाहाबाद स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहाबाद, विश्वास पब्लिक स्कूल, एसजीएनपी गर्ल्स स्कूल शाहबाद, डीएवी सेंचुरी पब्लिक स्कूल, माता रुक्मणी स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी। पीटी शो में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद, खनेवाल खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आर्य गर्ल्स स्कूल, एसजीएनपी स्कूल, डीएवी स्कूल, आरपी डीएवी स्कूल, डिवाइन पब्लिक स्कूल ने शानदार पीटी का प्रदर्शन किया। खनेवाल खालसा स्कूल ने डंबल, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय शाहबाद ने लेजियम तथा आर्य गल्र्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने योगा शो की प्रस्तुति दी।


स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अन्य गतिविधियों में भाग लेने वाले स्कूली बच्चों को चेयरमैन सुभाष कलसाना द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत स्वतंत्रता सेनानियों व अमर शहीदों के परिजनों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी अधिकारियों तथा समाजसेवी संस्थाओं के लोगों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन पीजीटी मैथ रघुबीर सिंह ने किया। इस मौके पर चेयरमैन रविंद्र सांगवान, एसडीएम शंभू राठी, अनाज मंडी प्रधान धनपत राय अग्रवाल, मार्किट कमेटी शाहबाद के सचिव कृष्ण कुमार, सहायक सचिव कंवर प्रकाश सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments