Wednesday, August 26, 2026
HomePatialaस्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एस.आई.आर. में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सुपरवाइजर...

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एस.आई.आर. में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सुपरवाइजर और बी.एल.ओ. सम्मानित

पटियाला, 15 अगस्त,2026 (अमनदीप सभरवाल): देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी विकास और फूड प्रोसेसिंग मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने भारतीय चुनाव आयोग द्वारा करवाई जा रही मतदाता सूचियों की विशेष गहन समीक्षा (एस.आई.आर.) में पटियाला के बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सुपरवाइजर और दो बी.एल.ओ. को सम्मानित किया। समारोह के दौरान बेस्ट सुपरवाइजर के रूप में श्री इंदरपाल सिंह तथा बेस्ट बी.एल.ओ. श्रेणी में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों श्री संदीप कुमार और श्री जसबीर सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कैबिनेट मंत्री ने जिला चुनाव अधिकारी डॉ. हिमांशु अग्रवाल के नेतृत्व में इन सुपरवाइजरों और बी.एल.ओ. द्वारा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के कार्य को सुचारू, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पूरा करने में दिए गए योगदान की सराहना की।

मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी ईमानदारी और पूरी लगन के साथ जनसेवा जारी रखने के लिए प्रेरित किया। जिला प्रशासन ने भी सम्मानित कर्मचारियों के प्रदर्शन की सराहना की और उम्मीद जताई कि एस.आई.आर. के अगले चरण में भी ये कर्मचारी अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments