Wednesday, August 26, 2026
HomeNationalसहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, डी.आई.जी.और ड्राइवर की मौ.त

सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, डी.आई.जी.और ड्राइवर की मौ.त

15 अगस्त,2026 (राजेश कुमार): सहारनपुर में शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में आई.टी.बी.पी. के डी.आई.जी. परमिंदर सिंह (48) और उनके ड्राइवर रवि शंकर (35) की मौत हो गई। हादसा सरसावा थाना क्षेत्र में झबीरन कट के पास देहरादून-पंचकूला नेशनल हाईवे पर हुआ। जानकारी के अनुसार, परमिंदर सिंह मसूरी में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अंबाला जा रहे थे। उनकी स्कॉर्पियो को ड्राइवर रवि शंकर चला रहे थे, जबकि गनमैन जैराम भी वाहन में मौजूद था। करीब 10:30 बजे स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और दूसरी दिशा से आ रही स्विफ्ट कार से जा भिड़ी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और कई लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने डी.आई.जी. और उनके ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया। हादसे में गनमैन जैराम की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि स्विफ्ट कार में सवार तीन लोग भी घायल हुए हैं। मृतक डी.आई.जी. परमिंदर सिंह पंजाब के रोपड़ के रहने वाले थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments