संगरूर, 16 अगस्त (गुरप्रीत सिंह): डिप्टी कमिश्नर श्रीमती पूनमदीप कौर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के संबंध में जिला संगरूर में 17 अगस्त 2026, सोमवार को केवल उन्हीं सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी रहेगी, जिन्होंने संगरूर जिले में आयोजित विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में भाग लिया था।
उन्होंने बताया कि यह निर्णय स्वतंत्रता दिवस समारोहों में विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ द्वारा की गई भागीदारी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।






