Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaनागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविर का उठाएं फायदा:विश्राम...

नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविर का उठाएं फायदा:विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र 17 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा):  उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि अधिकारी समाधान शिविर में आए हुए लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें तथा उनकी समस्या का समाधान होने के बाद संबंधित पोर्टल पर भी अपडेट करें। समाधान शिविर में जो भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर आए उसे समाधान शिविर से संबंधित एक स्लिप दी जाए, जिस पर नंबर, तिथि और उसकी समस्या अंकित हो ताकि अगली बार जब वह आए तो उसे पता हो कि उसकी क्या समस्या थी और उसने किस तारीख को अपनी समस्या दी थी।


उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा सोमवार को न्यू लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर के दौरान आए हुए लोगों की समस्याओं का समाधान करने के उपरांत उपस्थित अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। इससे पहले उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने क्रिड व अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायतों को सुना तथा इनमें से कुछ समस्याओं का मौके पर समाधान किया तथा कुछ समस्याओं का समाधान करने के लिए समय सीमा निर्धारित कर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लगाए जा रहे शिविरों का फायदा उठाएं, यह शिविर हर सोमवार और वीरवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में प्रात: 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाता है।
उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का आयोजन सभी उपमंडलों स्तर पर भी किया जा रहा है। आमजन जिला मुख्यालय के साथ-साथ अपने नजदीकी उपमंडल स्तर पर जाकर भी अपनी समस्या का समाधान करवा सकते है। शिविर के दौरान नागरिकों ने प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि समाधान शिविर के जरिए उनकी समस्याओं को सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने का मंच मिल रहा है। ऐसे शिविरों के आयोजन से न केवल प्रशासन और जनता के बीच संवाद मजबूत हो रहा है, बल्कि शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया भी सरल और त्वरित हो रही है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments