कुरुक्षेत्र, 17 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के उपरांत को वोटर्स को नोटिस जारी किए गए है। इन नोटिसो के निपटान के लिए बूथ स्तर पर बी.एल.ओं. द्वारा कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंपों में संबंधित वोटर्स के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और रिकार्ड के वैरिफिकेशन उपरांत उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को चुनाव कार्यालय के अधिकारियों द्वारा बूथ नंबर 96 पर लगाए गए शिविर का निरीक्षण किया गया।






