Wednesday, August 26, 2026
HomeSports2025 खेल पुरस्कारों का ऐलान

2025 खेल पुरस्कारों का ऐलान

नई दिल्ली, 19 अगस्त,2026 (राजेश कुमार): भारतीय खेल मंत्रालय ने 2025 के लिए प्रतिष्ठित ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किसी भी खिलाड़ी को नहीं देने का फैसला किया है। हालांकि, 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है।

अर्जुन पुरस्कार पाने वालों में शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख और विदित गुजराती, एथलीट तेजस्विन शंकर, बैडमिंटन खिलाड़ी गायत्री गोपीचंद और तृषा जॉली, मुक्केबाज नरेंद्र और हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल व लालरेमसियामी शामिल हैं। 1962 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय फुटबॉल टीम के सदस्य आई. अरुमैनायागम को आजीवन उपलब्धियों के लिए अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा।

इसके अलावा मंत्रालय ने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए भी पांच नामों की घोषणा की है। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदान किए जाते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले 2014 में भी किसी खिलाड़ी को खेल रत्न पुरस्कार नहीं दिया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments