Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabबठिंडा से शुरू होंगी ‘खेडां वतन पंजाब दियां’

बठिंडा से शुरू होंगी ‘खेडां वतन पंजाब दियां’

बठिंडा,19 अगस्त,2026 (जगदेव रंचना): ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ की तैयारियों को लेकर डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 5 सितंबर को बठिंडा के शहीद भगत सिंह बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम से राज्य स्तरीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी विशेष मार्च पास्ट में शामिल होंगे। डिप्टी कमिश्नर ने खेल विभाग को स्टेडियम में ट्रैक, खिलाड़ियों की सुविधाओं, पेयजल और साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि खेलों की मशाल पंजाब के विभिन्न जिलों से होते हुए बठिंडा पहुंचेगी, जहां उसका भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन खेलों का उद्देश्य गांवों और शहरों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच देना, युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देना और नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना है।

बैठक में एस.डी.एम. अमनदीप सिंह मावी, जिला खेल अधिकारी रुपिंदरपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments