Wednesday, August 26, 2026
HomeHealth & Fitnessलंबे समय तक बैठना पड़ सकता है भारी

लंबे समय तक बैठना पड़ सकता है भारी

19 अगस्त,2026 (हर्षलीन सिंह): घंटों डेस्क पर बैठकर काम करना, लगातार स्क्रीन देखना और कम शारीरिक गतिविधि करना सिर्फ शरीर ही नहीं, बल्कि ब्रेन हेल्थ को भी प्रभावित कर सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, लंबे समय तक निष्क्रिय रहने से हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा और खराब ब्लड सर्कुलेशन जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है, जो आगे चलकर मस्तिष्क के स्वास्थ्य पर असर डाल सकते हैं।

डॉ. कुणाल बहरानी के मुताबिक, लंबे समय तक बैठने और कॉग्निटिव हेल्थ के बीच संबंध देखा गया है, हालांकि इससे यह साबित नहीं होता कि हर लंबे समय तक बैठने वाले व्यक्ति को याददाश्त या डिमेंशिया की समस्या होगी।

ब्रेन फॉग से कैसे बचें?

लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने से मानसिक थकान और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है। कम नींद, तनाव, पानी की कमी और लगातार स्क्रीन टाइम भी इसके कारण हो सकते हैं।

विशेषज्ञों की सलाह है कि दिनभर छोटे-छोटे एक्टिविटी ब्रेक लें। फोन पर बात करते समय टहलें, सीढ़ियों का इस्तेमाल करें और भोजन के बाद कुछ मिनट पैदल चलें। पर्याप्त नींद, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के साथ ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखना भी जरूरी है।

लंबे समय तक लगातार बैठे रहने के बजाय बीच-बीच में उठकर कुछ मिनट चलना या स्ट्रेचिंग करना रोजमर्रा की जिंदगी में एक आसान और उपयोगी बदलाव हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments