पटियाला, 19 अगस्त,2026 (राजेश कुमार): विधानसभा क्षेत्र पटियाला देहाती के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक आलोवाल के विभिन्न मंडलों में ‘हर बूथ कांग्रेस मजबूत’ अभियान के तहत महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों के दौरान पंजाब यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं हलका इंचार्ज श्री मोहित मोहिंदरा ने मंडल अध्यक्षों, बूथ कमेटी सदस्यों और वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी को मजबूत करने को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया।
सभा को संबोधित करते हुए मोहित मोहिंदरा ने कहा कि गांवों और जमीनी स्तर पर कांग्रेस पार्टी का आधार बेहद मजबूत है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक आलोवाल के हर मंडल में कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी यह स्पष्ट दर्शाती है कि लोग मौजूदा सरकार के झूठे वादों से परेशान हो चुके हैं और कांग्रेस पार्टी की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। उन्होंने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांवों के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाएं और पार्टी की जनहितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं। उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विश्वास दिलाया कि वे अपने-अपने मंडलों और बूथों को मजबूत करने के लिए पूरी लगन एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
इस अवसर पर जिला शहरी अध्यक्ष नरेश दुग्गल, ब्लॉक अध्यक्ष आलोवाल हरबीर सिंह ढींडसा, कार्यालय प्रभारी मलकीत सिंह भाया, अजय सिंह, रघवीर सिंह खटड़ा, मेहरबान बाजवा, जगदीप सिंह जग्गी, जगपाल सिंह शमला, सुखचैन सिंह, सुरिंदर सिंह, भजन सिंह, दर्शन सिंह हैप्पी, रमेश सिंह रावत, सुखविंदर सिंह, केवल सिंह, जगदीप शर्मा, गुरसेवक सिंह, सुच्चा सिंह, सुरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह फग्गणमाजरा, तजिंदर सिंह, जगतार खान, सुखचैन सिंह, हरजसपाल सिंह, सुखदीप सिंह ललौड़ा, बिक्रम सिंह ललौड़ा, सुखविंदर सिंह सरपंच, रवि हियाणा, जसवंत सिंह शमला, कुलवंत सिंह लाडी, निर्भय सिंह, दर्शन लुबाणा, सुखचैन नंबरदार, सुखविंदर सिंह मॉडल टाउन, राम सिंह, करमजीत सिंह अजनोदा, परमिंदर सिंह, परगट सिंह, निर्मल सिंह, प्रमोद आलोवाल, हरजिंदर सिंह, चमकौर सिंह, दर्शन सिंह किशनगढ़, चंद सिंह, बेअंत सिंह, संजीव कुमार लौट, राजिंदर सिंह काला, दर्शन सिंह धनौरा, जसविंदर सिंह निक्का, गुरजीत सिंह नवां फतेहपुर, सुरेश कुमार सियोना, विजय शर्मा, मुलायम राणा, सुनीता रानी, धर्मिंदर सिंह, इंदरप्रीत सिंह, भूपिंदर सिंह मंगा, नाजर सिंह लंग, सितार मोहम्मद, ट्विंकल अचिंत, बलजिंदर सिंह मान, बचित्तर सिंह, दर्शन सिंह करमगढ़, रघवीर सिंह और रघवीर खान विशेष रूप से उपस्थित रहे।






