नैरोबी, 20 अगस्त,2026 (प्रभजोत सिंह): उत्तरी केन्या के सांबुरु इलाके में बुधवार सुबह एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पायलट समेत सभी 7 लोगों की मौत हो गई।
केन्या नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के मुताबिक, हेलीकॉप्टर लोईसाबा संरक्षण क्षेत्र से इवासो नीरो की ओर जा रहा था। यह हादसा माउंट ओलोलोकवे के पास दुर्गम क्षेत्र में हुआ।
हेलीकॉप्टर में एक यात्रा कंपनी के मेहमान सवार थे। हादसे के बाद बचाव और खोज अभियान चलाया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।






