Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabबरनाला मामले में एस.एस.पी. से रिपोर्ट तलब

बरनाला मामले में एस.एस.पी. से रिपोर्ट तलब

चंडीगढ़, 20 अगस्त,2026 (अमनदीप सरां): पंजाब राज्य एवं चंडीगढ़ (यू.टी.) मानवाधिकार आयोग ने बरनाला में तीन महिलाओं द्वारा पानी की टंकी पर चढ़कर यौन शोषण के मामलों में कार्रवाई की मांग करने संबंधी खबर का स्वतः संज्ञान लिया है।

आयोग ने बरनाला के एस.एस.पी. से 27 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई से एक सप्ताह पहले मामले की रिपोर्ट मांगी है। महिलाओं ने आरोप लगाया था कि तीन लोगों ने शादी का झांसा देकर उनका यौन शोषण किया और पुलिस ने शिकायतों पर कार्रवाई नहीं की।

पुलिस द्वारा तीन एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद महिलाएं करीब नौ घंटे बाद पानी की टंकी से नीचे उतरीं। आयोग ने मामले को शिकायत के रूप में दर्ज करते हुए अपने आदेश की प्रति बरनाला एसएसपी तथा जानकारी के लिए पंजाब के विशेष डीजीपी (मानवाधिकार) को भेजने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments