Thursday, August 27, 2026
HomeHoroscopeआज का राशिफल 20 अगस्त 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन

आज का राशिफल 20 अगस्त 2026: जानें कैसा रहेगा आपका दिन

 राशिफल 20 अगस्त 2026 (काजल): ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आज कई राशियों के लिए दिन खास रह सकता है। कहीं करियर और कारोबार में नए अवसर मिलेंगे, तो कुछ लोगों को धन और रिश्तों के मामले में सावधानी बरतनी होगी।

मेष: कारोबार और नौकरी में सफलता के योग हैं। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बड़े फैसले में पिता की सलाह लाभदायक रहेगी।

वृषभ: चिंता कम होगी और आर्थिक लाभ के संकेत हैं। सरकारी काम आगे बढ़ सकते हैं। समय और धन का सही इस्तेमाल करें।

मिथुन: नई शुरुआत का मौका मिल सकता है। परिवार के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।

कर्क: परिवार का सहयोग मिलेगा और घर का माहौल अच्छा रहेगा। कानूनी मामलों में सावधानी रखें और निजी बातें साझा करने से बचें।

सिंह: नए संपर्क भविष्य में फायदा पहुंचा सकते हैं। रचनात्मक काम में सफलता मिलेगी और पुराने कर्ज से राहत के संकेत हैं।

कन्या: आपकी मीठी वाणी लोगों को प्रभावित करेगी। पढ़ाई और रुके हुए कामों में सफलता मिल सकती है। यात्रा से महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

तुला: धन और आत्मविश्वास बढ़ेगा। साझेदारी में लाभ हो सकता है, लेकिन किसी को पैसा उधार देने से पहले सोचें।

वृश्चिक: मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। पिता की सेहत पर ध्यान दें और किसी के बहकावे में आकर बड़ा जोखिम न लें।

धनु: पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। परिणाम उम्मीद से कम हों तो निराश न हों। कोई वादा करने से पहले अपनी क्षमता जरूर जांचें।

मकर: दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। मां की सेहत पर खर्च बढ़ सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में सावधानी रखें।

कुंभ: नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ेगी। यात्रा के दौरान वाहन संबंधी खर्च से सावधान रहें।

मीन: गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। बिना जांची जानकारी आगे न बढ़ाएं। सरकारी काम में देरी हो सकती है, धैर्य बनाए रखें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments