Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabगुरु घर में सेवा का अनोखा उदाहरण, लगाए गए चार विशेष पंखे

गुरु घर में सेवा का अनोखा उदाहरण, लगाए गए चार विशेष पंखे

अमृतसर, 20 अगस्त,2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में संगत को गर्मी से राहत देने के लिए मुंबई की संगत ने चार विशेष सुनहरे पंखों की सेवा करवाई। गुजरात से मंगवाए गए इन पंखों को संगत की मौजूदगी में शुरू किया गया।

ये पंखे 300 आर.पी.एम. तक की गति से चल सकते हैं और बड़े आकार के बावजूद बेहद कम शोर करते हैं, ताकि दरबार साहिब में चल रहे कीर्तन और गुरबाणी में कोई बाधा न आए। पंखों से अंदर हवा का बेहतर संचार होने के साथ संगत को गर्मी से राहत मिलेगी।

मुंबई से संबंधित परिवार लंबे समय से हरिमंदिर साहिब में सेवा करता आ रहा है। परिवार की ओर से इसे खर्च नहीं बल्कि गुरु राम दास जी की बख्शीश और सेवा का अवसर बताया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments