पटियाला, 21 अगस्त, 2026 (दीपक दत्ता): जिला शिक्षा अधिकारी शालू मेहरा के कुशल नेतृत्व, उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविंदरपाल शर्मा के दिशा-निर्देशन तथा जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह और जिला स्कूल टूर्नामेंट कमेटी के सचिव चरणजीत सिंह भुल्लर के समन्वय से अंडर-14 और अंडर-19 लड़कियों के गतका मुकाबले पीएम श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी मल्टीपर्पज स्कूल, पासी रोड, पटियाला में आयोजित किए गए। जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह ने विशेष रूप से पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें आशीर्वाद दिया। अंडर-14 मुकाबलों में घनौर जोन ने प्रथम, नाभा जोन ने द्वितीय और पटियाला जोन-2 ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-19 मुकाबलों में घनौर जोन ने प्रथम, राजपुरा जोन ने द्वितीय और पटियाला जोन-2 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर अमनिंदर सिंह, जोनल सचिव पटियाला जोन-1, जसविंदर सिंह चप्पड़ (कन्वीनर गतका एवं जोनल सचिव घनौर), डॉ. राजिंदर सैनी (जोनल सचिव राजपुरा), राकेश कुमार (खजांची, जोन-1), गतका कोच मनिंदर सिंह, मनविंदर सिंह, दलविंदर सिंह, दर्शन कौर, जसपाल कौर, मनजीत सिंह, गुरनाम कौर, बेअंत कौर, चरणजीत सिंह तथा प्रेस इंचार्ज जसविंदर सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।






