Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabजी.टी.बी. स्कूल बरड़वाल के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में लहराया...

जी.टी.बी. स्कूल बरड़वाल के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में लहराया परचम; राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

धूरी, 21 अगस्त, 2026 (दीपक दत्ता): स्थानीय पुलिस लाइंस संगरूर में आयोजित की जा रही जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं के दौरान गुरु तेग बहादुर (जी.टी.बी.) पब्लिक स्कूल बरड़वाल के विद्यार्थियों ने बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
खेलों के अंडर-14 लड़कियों के बैडमिंटन मुकाबलों में स्कूल की होनहार छात्राओं मनसीरत कौर (पुत्री रुपिंदर सिंह) और चारूल (पुत्री अमरजीत) ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) हासिल किया। वहीं, अंडर-17 लड़कों की प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखते हुए उपराज जुझार सिंह (पुत्र श्री रुपिंदर सिंह) और सम्राटदीप सिंह (पुत्र श्री गगनदीप सिंह राजपूत) ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस शानदार जीत के चलते इन चारों खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है।
इन विजेता खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री फील्ड ऑफिसर अरविंद कुमार (पी.सी.एस.), मुख्यमंत्री कैंपस कार्यालय के प्रभारी डॉ. अनवर भसौड़ और बैडमिंटन कोच श्री परमिंदर सिंह विक्की ने विशेष रूप से होनहार खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments