Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabपंजाब के कई हिस्सों में आज बारिश की संभावना, तापमान बढ़ने के...

पंजाब के कई हिस्सों में आज बारिश की संभावना, तापमान बढ़ने के आसार

चंडीगढ़, 21 अगस्त 2026 (दीपक दत्ता): पंजाब और चंडीगढ़ में आज मौसम बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि चंडीगढ़ में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है। पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में करीब 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बठिंडा राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान गुरदासपुर में सबसे अधिक 47.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसी तरह फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा में मानसून सक्रिय है। मानसून ट्रफ अमृतसर से गुजर रही है, जबकि उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू के आसपास पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। हरियाणा से संबंधित मौसम प्रणाली अब उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ गई है, जबकि पंजाब को प्रभावित करने वाली प्रणाली कुछ कमजोर हुई है। इसके बावजूद दोनों राज्यों में आमतौर पर बादल छाए रहने और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उधर, पंजाब के बांधों में पानी का स्तर अभी भी खतरे के निशान से नीचे है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने के बावजूद फिलहाल बांधों में पानी का स्तर चिंताजनक स्थिति तक नहीं पहुंचा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments