Wednesday, August 26, 2026
HomeNationalछोटे शहरों से उड़ानें होंगी आसान, बिहार में बनेंगे नए एयरपोर्ट

छोटे शहरों से उड़ानें होंगी आसान, बिहार में बनेंगे नए एयरपोर्ट

बिहार,22 अगस्त,2026 (प्रभजोत सिंह): राज्य में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने की तैयारी तेज हो गई है। केंद्र सरकार की मदद से बिहार के छोटे शहरों में भी एयरपोर्ट विकसित किए जा रहे हैं। लक्ष्य है कि 2030 तक राज्य में 13 एयरपोर्ट चालू हो जाएं, जिससे दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों के लिए सीधे विमान सेवा उपलब्ध हो सके।

फिलहाल बिहार में पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं संचालित हो रही हैं। योजना के पहले चरण में वीरपुर, सहरसा, मुंगेर, वाल्मीकिनगर, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में एयरपोर्ट विकसित किए जाने हैं।

इसके बाद दूसरे चरण में गोपालगंज, किशनगंज और सोनपुर में भी हवाई अड्डे विकसित करने की योजना है। इन परियोजनाओं के लिए बिहार सरकार और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के बीच जून 2025 में समझौता किया गया था।

हवाई संपर्क बढ़ने से छोटे शहरों के लोगों को बड़े शहरों तक पहुंचने के लिए पटना या बागडोगरा जैसे एयरपोर्ट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments