Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabविद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल, अंग्रेजी शिक्षा कार्यक्रम शुरू

विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल, अंग्रेजी शिक्षा कार्यक्रम शुरू

लुधियाना,22 अगस्त,2026 (जगमेल सिंह ढिल्लो): सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की अंग्रेजी भाषा पर पकड़ मजबूत करने के लिए नई पहल शुरू की गई है। वर्धमान स्पेशल स्टील्स लिमिटेड (वी.एस.एस.एल), लुधियाना ने अपनी सी.एस.आर.पहल के तहत जिला प्रशासन और इंग्लिश हेल्पर के सहयोग से अंग्रेजी भाषा शिक्षा कार्यक्रम शुरू किया है।

इस परियोजना के तहत करीब 4,000 विद्यार्थियों को ऑनलाइन एप्लीकेशन और इंटरैक्टिव मॉड्यूल के माध्यम से अंग्रेजी सीखने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सुनने, बोलने, पढ़ने और लिखने की क्षमता विकसित करने के साथ उनका आत्मविश्वास बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे प्रयास विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और रोजगार के अवसरों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण हैं।

इस दौरान परियोजना के लिए 15 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक इंग्लिश हेल्पर की प्रतिनिधि कल्पना को सौंपा गया। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा में दक्ष बनाने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मददगार साबित होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments