Wednesday, August 26, 2026
HomePatialaमेयर कुंदन गोगिया ने नगर निगम के स्टोरों की अचानक की जांच

मेयर कुंदन गोगिया ने नगर निगम के स्टोरों की अचानक की जांच

पटियाला, 22 अगस्त,2026 (अमनदीप सरां): नगर निगम पटियाला के प्रशासनिक कामकाज में पूरी पारदर्शिता, जवाबदेही और सरकारी संसाधनों के उचित उपयोग को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेयर कुंदन गोगिया ने आज नगर निगम के विभिन्न स्टोरों की अचानक जांच की। इस दौरान उन्होंने स्टोरों में मौजूद बिजली से संबंधित सामान, स्ट्रीट लाइटों के उपकरणों और अन्य महत्वपूर्ण निगम सामग्री का जायजा लिया।
जांच के दौरान मेयर ने मौके पर मौजूद स्टॉक रजिस्टरों की पड़ताल की और उनमें दर्ज सामान का वास्तविक स्टॉक से मिलान किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि स्टोरों में आने वाले और जारी किए जाने वाले प्रत्येक सामान का पूरा, पारदर्शी और अपडेट रिकॉर्ड रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी सामग्री का वितरण और उपयोग केवल निर्धारित नियमों के अनुसार ही किया जाना चाहिए।
मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि नगर निगम के स्टोरों में रखा सामान आम लोगों के टैक्स के पैसे से खरीदा गया है। इसलिए इसकी सुरक्षा, उचित रख-रखाव और सही उपयोग सुनिश्चित करना निगम कर्मचारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर की स्ट्रीट लाइटों और बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक सामान हर समय उपलब्ध रहना चाहिए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा मेयर ने स्टोरों में सामान को व्यवस्थित तरीके से रखने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।
मेयर ने कहा कि सरकारी सामान की संभाल में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और सरकारी धन की पाई-पाई की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी विभिन्न शाखाओं और स्टोरों की ऐसी अचानक जांच लगातार जारी रहेगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments