Wednesday, August 26, 2026
HomePunjabलहरागागा में कैबिनेट मंत्री ने हलका लहरा के सरपंचों और पंचायत विभाग...

लहरागागा में कैबिनेट मंत्री ने हलका लहरा के सरपंचों और पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

लहरागागा, 22 अगस्त,2026 (विशाल गुप्ता): कैबिनेट मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज लहरागागा में हलका लहरा के सभी गांवों के सरपंचों और पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने गांवों में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों से जुड़े विकास प्रोजेक्टों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए, ताकि इनका लाभ आम जनता तक शीघ्र पहुंच सके।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री ने सरपंचों से उनके गांवों की विकास संबंधी जरूरतों, चल रहे कार्यों और सामने आ रही समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गांवों का सर्वांगीण विकास पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए गांव स्तर पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

श्री गोयल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों, गलियों-नालियों, पेयजल, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सफाई, तालाबों की देखभाल और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े कार्य निर्धारित समय के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पंचायतें गांवों के विकास की प्राथमिक इकाइयां हैं। इसलिए सरपंचों की ओर से रखी गई मांगों और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाएं तैयार की जानी चाहिए। उन्होंने सरपंचों से भी अपील की कि वे अपने-अपने गांवों में चल रहे विकास कार्यों की निगरानी करें और लोगों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखकर उनका जल्द समाधान सुनिश्चित करवाएं।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को पंचायतों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर तुरंत कार्रवाई करने और विभिन्न विभागों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांवों के लोगों को शहरों के समान बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। साथ ही हलका लहरा के प्रत्येक गांव का योजनाबद्ध और टिकाऊ विकास सुनिश्चित करना भी सरकार की प्राथमिकता है।

श्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। विकास कार्यों के लिए उपलब्ध फंड का उचित और प्रभावी उपयोग करते हुए प्रत्येक गांव तक विकास का लाभ पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

बैठक में हलका लहरा के विभिन्न गांवों के सरपंचों के अलावा पंचायत विभाग के अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments